एक -दूजे का सहारा बन जाएंगे


म्र सत्तर के पार होगी, चेहरे पे ना वो ताब होगी,
बालों में सफेदी होगी, कानों पे रखी चश्मे की डंडी होगी।
थोड़ी-थोड़ी त्वचा पे दिखती झुर्रियां होगी, माथे पे भी  कुछ सिलवटें दिखती होंगी, 
चलना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा, कुछ वजन भी तो बढ़ जाएगा।

फुर्तीली वैसी ना रहेगी, रूक-रूककर ही ये सांस चलेगी,
भारी पन सा सीने पे रहा करेगा, खाने का परहेज भी डाक्टर कहा करेगा।
कभी खिचड़ी तो कभी दलिया को भोजन बनाएंगे हम, चाट-पकौड़ी खाने लायक कहां रह जाएंगे हम,
तुम भी तो कुछ झुक जाओगे, जब भी पोते संग दादा दौड़ लगाएगा।


पेट थोड़ा तुम्हारा भी निकल जाएगा, बैठे-बैठे ही सब काम हो पाएगा,
ज्यादा चलने पर थकावट महसूस हो जाएगी, बहू आराम करने का फरमान सुनाएगी,
दवा-दारू के बिन ना गुज़ारा होगा, ये हाल जब हमारा होगा।


क्या तब भी इस तरह से सब हमें सर झुकाएंगे, क्या तब भी हमें सर ऑंखो पे बिठाएंगे,                      
   या दूर से ही दुआ-सलाम करके चले जाएंगे।
पास हमारे आना किसी को होगा गवारा?                        क्या दूर से ही हम सब देखा करेंगे नज़ारा।


ना जाने तब कैसा ये समां होगा, शायद बदला-बदला जहां होगा,
 हम दोनों नहीं बदलेंगे, बेशक बदले जहां, या बदला खुदा होगा।
जैसे है हम आज के पल में, कल भी वैसे ही दुःख-सुख संग -संग हम सह लेंगे,
ना मिलेगा हमें हलवा-पूरी तो सूखी रोटी नमक के साथ खा हम  लेंगे।
नहीं चाहिए सहारा किसी का एक-दूजे का साथ निभाएंगे, तुम बनना आंखें मेरी, हम हाथ तुम्हारा बन जाएंगे।
















            प्रेम बजाज  
      ( यमुनानगर  )

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें