आजादी का अमृत पर्व एवं हिन्दी लेखिका संघ का 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित

( स्वैच्छिक दुनिया ) भोपाल :- हिन्दी लेखिका संघ,मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 11 अक्टूबर 2021 को मानस भवन, भोपाल के सभागार में आजादी का अमृत पर्व एवं हिन्दी लेखिका संघ का 26वां स्थापना दिवस समारोह 2021 सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में रघुनन्दन शर्मा,भूतपूर्व सांसद एवं कार्यकारी अध्यक्ष, मानस भवन, अध्यक्ष अनुराधा शंकर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास दवे, निदेशक साहित्य अकादमी उपस्थित रहे।

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री माननीय उषा ठाकुर जी भोपाल से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित न हो सकीं मगर उन्होंने लेखिका संघ को अपना शुभकामना  संदेश  भेजा और अपने टेलीफोन संदेश में कहा कि "यह 
 आजादी का अमृत महोत्सव है और आप लेखिका हैं आप क्रांतिकारियों को लेखन में अग्रणी स्थान दें।आगे आने पीढ़ी को उन से परिचित कराएं। यह मेरी प्रार्थना है। मातृशक्ति तो राष्ट्र की आधारशक्ति हैआप जैसा चाहेंगी, आगे वाली पीढ़ी बैसी ही निर्मित होगी" । उन्होंने ने सभी को अमृत पर्व की बहुत बहुत बधाईयाँ दीं।

मुख्य अतिथि रघुनन्दन शर्मा ने कहा, "सभी लेखिकायें अपनी कलम चलाकर हिंदुस्तान के सभी परिवारों, समाज एवं पूरे देश को जोड़ने की ओर प्रेरित करें"।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विकास दवे ने कहा-"सभी नारी शक्ति मदालसा संस्कृति की परंपरा का निर्वाहन करने के लिए अग्रसर हों। उन्होंने कहा कि महिला साहित्यकार हीरक जयंती मनाते हुए , इस एक वर्ष में अपनी लेखनी से राष्ट्रवाद की सरिता प्रवाहित कर दें"

अनुराधा शंकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा,  "पढना अद्भुत हथियार है, जिसके माध्यम से हम कई जीवन जी लेते हैं। आपने कहा कि भारत माता का आशय है, हर वो जीव, जंतु जो भारत भूमि पर रहता है, इसलिए जब आप भारत माता की जय बोलते हैं तो आप सभी के कल्याण की बात कर रहे हैं।" 

संघ की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सक्सेना के स्वागत वक्तव्य ने कहा- "आज का अमृत महोत्सव हमारे भविष्य के निर्माता बच्चो के नाम किया जा रहा है।"

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलन मंत्रोच्चार किया गया। मंत्रोच्चार  कमला मेमोरियल हाई स्कूल छात्राओं संगीता चौधरी, रिमझिम मेहरा, नीलू प्रजापति, प्रिया कठायत, सरिता मेहरा, सपना कठायत द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर लेखिका संघ द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिता में लेखिकाओं एवं बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। 

काव्य पाठ एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेता अविरल तिवारी, नियती सिंह, प्रदुम अग्रिहोत्री, अम्बर जैन, अनेश्वरी राव, रोहिणी वर्मा, विनीता अहिरवार, आद्या भारती, अर्पित बुंदेला, युमना खान, विभोर श्रीवास्तव को पुरस्कृत किया गया। साथ ही कंठस्थ काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं संस्मरण प्रतियोगिता की विजेता डॉ. रंजना शर्मा, उषा चतुर्वेदी, जयप्रभा यादव, सुनीता मिश्रा, महिमा वर्मा, डॉ. कुंकुम गुप्ता सुधा दुबे, अर्पणा शर्मा, संध्या शर्मा, मधुलिका सक्सेना, डॉ. प्रीति प्रवीण खरे, डॉ. नीलिमा रंजन, मधु सक्सेना, उषा चतुर्वेदी, बलजीत सलूजा, डॉ. विनीता राहुरिकर, सुधा दुबे, पुष्पा शर्मा, जनक कुमारी बघेल को भी पुरस्कृत किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए।  हिंदी लेखिका संघ द्वारा संचालित मंचों की संचालकों को भी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें सारस्वत मंच की संचालक आशा सक्सेना, विजय रायकवार शेफालिका सक्सेना, कलामंच की संचालक नविता जौहरी पाठक मंच की संचालक शोभा शर्मा, मधुलिका सक्सेना एवं फेसबुक समूह संचालक महिमा वर्मा, डॉ. मीनू पांडेय शामिल हैं।

 साथ ही ‘शैशव की गिन्नियाँ’ पुस्तक का लोकार्पण भी इस अवसर पर किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण रहा बच्चों द्वारा की गईं देश भक्ति रचनाओं की प्रस्तुतियां। जिसके अंतर्गत शा. कमला नेहरु क. उ. मा. विद्यालय की छात्राओं पूर्वी दम्भेरिया, निशिता अहिरवार, नंदिनी सिंह, तनिषा सिंह, सानिया धौलपुरिया, ऐलिन लाल ने ‘वंदे मातरम’ राष्ट्र गीत का गान किया। साथ ही श्रुति अग्रवाल, महिमा वर्मा, आद्या भारती, विभोर श्रीवास्तव, नियती सिंह, नवनी श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को संघ की ओर से उपहार दिए गए।
 रिद्धि-सिद्धि ग्रुप द्वारा स्वाधीनता सेनानियों की एवं कला मंच द्वारा वारली आर्ट में रामायण के चित्रों की प्रदर्शनी की लगाई गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन शशि बंसल ने एवं आभार राधारानी चौहान ने किया। कार्यक्रम में भोपाल की अनेक संस्थाओं के संचालक एवं साहित्यकार उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में कोरोना नियमावाली के अनुसार मास्क, सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें