।।वंदना।।


राम भाव,राम रूप
राम छाँव,राम धूप
राम आदि,राम अंत
राम लक्ष्य,राम पंथ
राम देह,राम अदेह
राम द्वार,राम गेह
राम गंध,राम पुष्प
राम आर्द,राम शुष्क
आप में ही राम है;
राम को निहारिए।
राम की अराधना है;
राम-राम गाइए।।

राम चर,राम अचर
राम मुक्ति का डगर
राम द्वेष,राम प्रेम
राम ही अनंत क्षेम
राम व्यय,राम स्रोत
राम हर नदी का पोत
राम जल,राम वायु
राम मृत्यु,राम आयु
राम राग रागिनी;
बजाइए,सुनाइए।
राम की अराधना है;
राम-राम गाइए।।

राम ग्रंथ,राम वेद
राम हर्ष,राम खेद
राम भूमि,राम अर्श
राम मर्ष,राम कर्ष
राम चंद्र,राम सूर्य
राम हर विजय का तूर्य
राम दान,राम धर्म
राम एक गूढ़ मर्म
राम शिष्टता का सिंधु;
राम में समाइए।
राम की अराधना है;
राम-राम गाइए।।

राम भ्रम,राम ज्ञान
राम योग,राम ध्यान
राम विश्व,राम हिंद
राम एक,राम वृंद
राम दिन,राम सन्
राम ब्रहम,राम जन
राम कंठ,राम राग
राम रंग,राम फाग
राम रूपी साज से;
चित्त सजाइए।
राम की अराधना है;
राम-राम गाइए।।

राम सोम,राम बुध
राम शांति,राम युद्ध
राम छत्र,राम तख्त
राम नर्म,राम सख्त
राम कृत्य,राम फल
राम शुद्ध स्वच्छ जल
राम अक्षय,राम क्षय
राम धृष्ट,राम भय
राम एक पर्व है;
पर्व को मनाइए।
राम की आराधना है;
राम-राम गाइए।।

राम छंद,राम मुक्त
राम अयुक्त,राम युक्त
राम ताल-राम लय
राम जिंदगी की जय
राम गीति,राम रीति
राम अनीति,राम नीति
राम दीप्ति,राम दीप
राम सिंधु,राम सीप
राम है अमूल्य रत्न; 
रत्न को पाइए।
राम की अराधना है;
राम-राम गाइए।।

सुधांशु पांड़े'निराला'
    उत्तर प्रदेश

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें