राम गोपाल शर्मा के संपादन में हिन्दी को समर्पित बेजोड़ पत्रिका है आलोकपर्व 
श्री राम गोपाल शर्मा(साहिबाबाद)





यूपी के साहिबाबाद से संपादक श्री राम गोपाल शर्मा ,सलाहकार संपादक- प्रो. महेन्द्रपाल शर्मा, सहायक संपादक- ऋतुु श्रीवास्तव, प्रज्ञा रश्मि भारद्वाज, प्रबंध संपादक- आलोक शर्मा के संयुक्त संपादन में विगत सात वर्षों से प्रकाशित होने वाली राष्ट्रीय हिन्दी मासिक समाचार पत्रिका आलोक पर्व राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण पत्रिका है। सनद रहे कि रामगोपाल शर्मा       बेबाक़ व निष्पक्ष संपादन के लिए जाने जाते हैं। 

बेबाक संपादन,राष्ट्रीय घटनाचक्र,मुख्य समाचार,अंतराष्ट्रीय समाचार,सम सामयिक मुद्दों पर केन्द्रित आलेख सहित शिक्षा व साहित्य की खबरों को हर अंक में समेटने वाली ये पत्रिका अपने आप में अद्भुत व अद्वितीय है।प्रत्येक अंक की ये खासियत होती है कि आलोक पर्व के हर अंक में सामाजिक, राजनैतिक या साहित्यिक क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक सरकारी या गैर सरकारी प्रेरक शख्सियत का इंटरव्यू या जीवन शैली समाहित होता है जिसकी तस्वीर आवरण पृष्ठ पर प्रमुखता से छपी होती है।

    इस पत्रिका की सबसे बड़ी विशेषता है कि अन्य स्थाई स्तम्भ एवं गहन तफ्तीश युक्त समाचार  के अलावा इसमें सकारात्मक समाचार अर्थात महिला उत्थान,शिक्षा आदि मुद्दों की खबरों के साथ साथ समानुपात में साहित्यिक सामग्री को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाता है।

संपादक की कलम से राष्ट्रीय/सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को सार्वजनिक रूप से उठाया जाता है।इस पत्रिका के हर अंक में साहित्य का उम्दा समायोजन होता है।राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति लब्ध साहित्यकारों से लेकर नवोदित रचनाकारों के उम्दा  कहानी,लघुकथा, पुस्तक समीक्षा,संस्मरण,साहित्य विभूतियों का जीवन परिचय सामयिक आलेख , सहित व्यंग्य रचनाओं का बेजोड़ समावेश होता है। साथ ही सामाजिक ताने-बाने से जुड़ी कविताएँ भी रहती है।मनोरंजन से जुड़े आलेख भी इस पत्रिका में उपलब्ध रहती है।

60 पृष्ठ एवं चालीस रुपए की कीमत में आलोक पर्व राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय/ सामयिक घटनाक्रम समाचार ,ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक आलेख,मनोरंजक साहित्य,राशि विशेष,आलोकपर्व नेटवर्क की खोजपरक खबरें ,सम्मान समाचार आदि हर उस स्तम्भ को समाहित किए हुए होता है जो राष्ट्रीय स्तर के किसी मानक समाचार या  साहित्य मिश्रित पत्रिका में होती है।

 कुल मिलाकर राजनीतिक, सामाजिक एवं सम सामयिक गतिविधियों सहित साहित्य में रूचि रखने वाले पाठकों के लिए आलोक पर्व एक पसंदीदा पत्रिका साबित हो सकता है। 


                      समीक्षक-विनोद कुमार विक्की 



  • किसीभी प्रकार की खबर/रचनाये हमे व्हाट्सप नं0 9335332333 या swaikshikduniya@gmail.com पर सॉफ्टमोड पर भेजें

  • स्वैच्छिक दुनिया समाचार पत्र की प्रति डाक से प्राप्त करने के लिए वार्षिक सदस्यता (शुल्क रु500/- ) लेकर हमारा सहयोग करें

  • साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें8318895717 पर संपर्क करें।

  • कृपया यह ध्यान दे की कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि 500 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा