सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान अगुवाई में किसान आंदोलन के समर्थन में भारत माता प्रतिमा स्थल बड़ा चौराहे पर शांतिपूर्वक धरना

 सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान अगुवाई में किसान आंदोलन के समर्थन में भारत माता प्रतिमा स्थल  बड़ा चौराहे पर शांतिपूर्वक धरना





 कानपुर 14 दिसंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर केंद्र की भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों एवं किसानों द्वारा चलाए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर द्वारा आज भारत माता प्रतिमा स्थल  बड़ा चौराहे पर सपा नगर अध्यक्ष  डॉक्टर इमरान की  अध्यक्षता में  शांतिपूर्वक धरना संपन्न हुआ धरने का संचालन संयुक्त विपक्षी दल मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने किया


 धरने को संबोधित करते हुए सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान  ने अपने संबोधन में कहा कि किसान सड़कों पर ठंड से ठिठुरते आंदोलनकारी किसानों  की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन रवैया अपनाए है भाजपा सरकार के कुशासन एवं किसान  विरोधी नीतियों से प्रदेश का किसान बेहाल वह परेशान है गन्ना  किसानों का हजारों करोड़ों रुपए का भुगतान नहीं हो रहा है तथा धान के  किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दामों पर धान बेचने पर मजबूर  होना पड़ रहा है धान क्रय केंद्रों पर घोर अव्यवस्था   एवं भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है किसानों की फसलों को आवारा पशु चर रहे हैं    नहरों   मैं पानी नहीं आने से फसलें सूख रही है  नहरों में पानी न आने के कारण खेतों की   बुवाई भी प्रभावित हो रही है भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने  करने उन को फायदा पहुंचाने एवं उनके हितेषी होने का   ढिंढोरा पीट  रही है तो भाजपा सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को तुरंत वापस करा कर किसानों द्वारा चलाए जा रहे किसान  किसान आंदोलन को तुरंत समाप्त कर किसानों को राहत पहुंचाने का कार्य करें किसानों की मांगों को ना मानना  एवं किसान विरोधी विधेयक वापस ना लेना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता दिखाई दे रही है जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा  तब तक देश तरक्की  नहीं कर सकता किसानों द्वारा उगाया गया अनाज से देश की जनता का वह नेताओं का पेट भरता है अगर किसान अपने खेतों में फसल नहीं उगा आएगा तो देश की जनता वह बड़े बड़े नेता बिना अनाज के भूखों मर जाएंगे


 डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है कारपोरेट घराने के  लोग किसानों की फसलों को सस्ते मूल्य पर खरीद कर भंडारण करने के बाद फसल को ऊंचे दामों में बेचकर कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने की साजिश रच रही है केंद्र की भाजपा सरकार कारपोरेट घरानों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है  अंबानी और अडानी केंद्र की भाजपा सरकार चला रहे हैं आज केंद्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं निजी कंपनियों के इशारे पर देश को फिर से गुलामी को ले जा  रही है केंद्र की भाजपा सरकार ने जय जवान जय किसान का नारा भी झुठला दिया है जबकि देश  का जवान देश की सीमाओं की रक्षा करता और किसान खेती फसल वाकद देश की  है और किसान खेतों में फसल उगा कर देश  की जनता का पेट भरता है आज केंद्र की भाजपा सरकार किसानों और जवानों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है आज केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है


धरने में विधायक अमिताभ बाजपेई हाजी इरफान सोलंकी और पार्षद  अभिषेक गुप्ता मोनू अमित मल्होत्रा बबलू चंद्रेश सिंह राजू पहलवान  अजय यादव अज्जू सुभाष द्विवेदी निजाम कुरेशी टिल्लू जायसवाल निखिल यादव नूरी मलिक दीपा यादव कुलवंत गिल आसिफ कादरी दीपक  खोटे, अमरजीत यादव मुनाफ उद्दीन मोहम्मद सरिया विनोद कुमार गुप्ता गोविंद सिंह नंदलाल जायसवाल चांद मियां रोशन गुप्ता आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।