( स्वैच्छिक दुनिया ) :- भारत माता की आरती एवं वंदे मातरम गीत सामूहिक रूप से गाया गया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब तालियां बटोरी।
सशस्त्र सेनाओं से सेवानिवृत्त सेनानियों को एवं विशिष्ट समाजसेवी कार्यकर्ताओं को पांचजन्य सेवा न्यास,पंजीकृत के द्वारा "राष्ट्र गौरव पांचजन्य सम्मान" से सम्मानित किया गया। 92 वर्षीय फ्लाइंग ऑफिसर ओम प्रकाश दीक्षित (सेवानिवृत्त) के सम्मान में पूरे सभा स्थल में खड़े होकर लोगों ने करतल ध्वनि से सम्मान को सराहा। इसी के साथ आनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर प्रमोद नारायण मिश्र (सेवानिवृत्त) आनरेरी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सूर्य कुमार तिवारी, एसके वर्मा, हवलदार नरेंद्र नारायण शुक्ला, मास्टर ऑफिसर आरके दुबे जी को पूरे उत्साह के साथ सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य कारणों से कर्नल एमएस शुक्ला जी को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता संग्राम में कानपुर के क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर श्री राम शिरोमणि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
स्वतंत्रता की 75 में वर्ष पर अमृत महोत्सव प्रासंगिकता पर डॉ मीरा दुबे ने सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वयोवृद्ध फ्लाइंग ऑफिसर प्रमोद नारायण मिश्र ने अमृत महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले स्वतंत्रता, मिलने पर और स्वतंत्रता मिलने के बाद की स्थितियों और परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने हेतु वर्तमान कठिन परिस्थितियों में युवाओं का आवाहन किया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर उमेश पालीवाल रहे।
अध्यक्षीय भाषण डॉक्टर साक्षी चैता ने दिया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के कार्यकर्ता जिनमें प्रमोद दादू संरक्षक, संयोजको सर्वश्री ओमप्रकाश पांडे, आशुतोष गोयल, राजीव मिश्रा मीडिया प्रभारी, अनंत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, सनत कुमार, मनोज बिश्नोई, मनीषा अग्रवाल सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
a. सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब
b. फेसबुक पेज https://www.facebook.com/
c. आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।
d. कृपया अपना पूर्ण विवरण
e. यदि आप हमारे सदस्य है
2 आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com
3 साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधि, ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।
4 अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्र