ईमानदारी की रोटी


अपनी मेहनत से जो
ईमानदारी की रोटी खाते हैं।
किसानों के दुःख दर्द
सिर्फ वे लोग ही बुझ पाते हैं‌।
झूठ फरेब और धोखाधड़ी 
जिन लोगों का पेशा है।
वे भला क्या समझ सकते 
किसानी करना कैसा है।
चाहे कैसी भी सर्दी,गर्मी हो 
या हो वर्षा मूसलाधार।
किसान दिन-रात डटे रहते 
चाहे खेत हो या बधार।
सूरज निकलने से पहले 
जो खेतों में पहुंच जाते हैं।
बता नहीं सकता संसार
कब वे घर लौटकर आते हैं।
चीर के सीना धरती के जो 
अन्न,फल,सब्जी ऊपजाते हैं।
खुद रुखा सुखा खाकर भी 
पहले दुनिया को खिलाते हैं।
जो लोग खून पसीने से 
एक-एक पौधे को सींचते हैं।
उन्हें भला क्या होगा पता 
जो बैठकर कुर्सी पर खाते हैं।
फटा कपड़ा,उघड़ा तन
किसानों की अलग पहचान।
अपने कर्मपथ पर अडिग रहते 
चाहे कैसा भी आ जाए तूफान।
अपने काम में हरदम किसान
चुपचाप से लगे रहते हैं।
मगर जब कभी भी कोई
उनके जमीर को ललकारे।
तब तक किसान चुप ना बैठते 
जब तक ले लेते नहीं इंतकाम।
किसान गलती से भी कभी 
किसी को पहले नहीं छेड़ते हैं।
पर कोई उन्हें जानबूझ छेड़ देता तो
उसे मिटाए बिना नहीं छोड़ते हैं।
जितने ध्यान से वे खेती करते 
उतने ही ध्यान से करते हैं मतदान।
आज किसानों के बदौलत ही
बची हुई है लोकतंत्र में कुछ जान।
अगर किसान भी बिकाऊ हो जाएं तो
पल में मिट जायेगा देश का संविधान।
किसानों को मदद की जरूरत है
बहुत सोच गौतम कर रहा आह्वान।
अगर तीनों कृषि बिल खत्म ना हुए 
तो मिट जाएंगे लाखों किसान।
अब सब आपके विवेक के ऊपर है 
आपको पूंजीपति चाहिए या किसान।



 









गोपेंद्र कु सिन्हा गौतम
          बिहार

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें