सतत साधना
सतत साधना से बढ़े,मेरा सकल समाज।
यही कामना,चाह है,भाई मेरी आज।।

सतत साधना संग हो,तब गति होगी दून।
ध्यान और नव ज्ञान बिन,सभी तरह से सून।।

करें साधना लोग जब,पाएँगे उजियार।
जीवन पाए ताज़गी,एक नया आकार।।

जब तक ना हो साधना,बढ़ता नहीं समाज।
आज सफल हो हम करें,सबके दिल पर राज।।

संतों ने यह ही कहा,पढ़ना-लिखना ख़ूब।
सतत साधना से उगे,नव विकास की दूब।।

सतत साधना लक्ष्य को,पाने का हथियार।
पढ़ना -लिखना शान है,मिले ख़ूब जयकार।।

जीवन में तब खेलती,अधरों पर मुस्कान।
सतत साधना से बनें,हम क़ाबिल इंसान।।

सतत साधना कर बढ़ें,तब पाएँगे शान।
देश बने खुशहाल तब,होगा नित उत्थान।।

सतत साधना से प्रखर,बनते सारे लोग।
ढीले-ढाले जो रहे,समझो यह है रोग।।

देश चाहता सब बढ़ें,बढ़कर साधें देश।
वैभव बढ़ पाए तभी,दूर हटे हर क्लेश।।

सतत साधना कर रहे,बच्चे और जवान ।
अब निश्चित इंसान की,बढ़ जाएगी शान।।

सतत साधना दे रही,नवचेतन की धूप।
नव विकास इस देश का,बदल रहा है रूप।।
     












  प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे
                मंडला

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें