ज़िंदगी हर कदम एक नयी उमंग



"ज़िंदगी हर कदम एक नयी उमंग" शिखर चंद जैन सर की तृतीय अनमोल आलेख संग्रह है। इसके पूर्व इनकी प्रकाशित दो अनमोल आलेख संग्रहों ने पाठकों के मन को मोहने में खूब सफलता अर्जित की है। अब यह संग्रह भी जन-जन के मन में अपना विशेष स्थान बना रहा है.

                    लेखक ने इस पुस्तक को अंतिम रुप देने से पूर्व कितनी मेहनत की है यह तब जान पाएंगे आप जब आप इस पुस्तक को अंत तक पढ़ेंगे। वो तमाम नयी जानकारियां भी आपको प्राप्त होंगी अनमोल विचार हासिल करने के साथ -साथ जिसके विषय में पूर्व में आपको ज्ञात न रहा होगा। वह लेखक जो अपनी आलेख की पुस्तक प्रथम बार प्रकाशित करवाना चाहते चाहते हैं उन्हें अपनी पुस्तक में किस तरह की जानकारी सम्मिलित करनी चाहिए वह जान पाएंगे इस पुस्तक को पढ़कर। वाकई में जितनी मेहनत लेखक ने इस पुस्तक को लिखने के लिए की है ठीक उतनी ही मेहनत यदि हर लेखक करें तो सचमुच उनकी कृति पाठकों के मन को मोह लेने में सक्षम हो जाएगी।

                पुस्तक हर वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिखी है लेखक ने। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर, महिलाओं के हितार्थ भी साथ ही जॉब की तलाश कर रहे किशोरों के मार्गदर्शन के लिए भी अनमोल टिप्स साझा की है लेखक ने। पुस्तक हर दृष्टिकोण से बेहतरीन है। जब भी ज़िंदगी की तपती धूप यदि सताने की कोशिश करे तो उस क्षण यह पुस्तक शीतल छाँव बनने की क्षमता रखती है इसमें कोई शक नहीं। मेरे मन के हर कोने में इस पुस्तक ने अपनी विशेष जगह बनाने में सफलता हासिल की है। हर आलेख के अंत में वरिष्ठ साहित्यकारों की प्रेरणादायक पंक्तियां पाठकों के अंदर सकारात्मक विचारों के रस को घोलने में सफल है। इसके लिए इस पुस्तक में सम्मिलित उन समस्त रचनाकारों का विशेष आभार जिनके विचारों से यह पुस्तक और उम्दा बन गई है।


                 विषेषकर युवाओं से मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि आप अपने उज्ज्वल भविष्य के रास्ते को प्रसस्त करने हेतु इस पुस्तक को अवश्य पढ़ें। आपके फोन में होने वाले मासिक रिचार्ज से भी कम मूल्य है इस पुस्तक का। पुस्तक जीवन की दिशा और दशा बदल देगी आपकी। मैं अभिभावकों से भी विनती करना चाहूंगा कि आप अपने बच्चों को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर या किसी विशेष उपलक्ष्य पर इस पुस्तक को उपहार स्वरूप प्रदान करें। आपके बच्चों के अंदर सकारात्मकता का संचार करने में सफल होगी यह पुस्तक यह विश्वास दिलाता हूँ।।

 पुस्तक- ज़िंदगी हर कदम एक नयी उमंग

लेखक-शिखर चंद जैन
प्रकाशक-प्रखर गूँज प्रकाशन
           रोहिणी-दिल्ली
पुस्तक मूल्य-२५० रुपये
पाठकीय प्रतिक्रिया- कुमार संदीप
आलेख संग्रह!

1         यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें