शिव-वंदना

(१)

कर दो भोले कर दया, हम पर संकट आज।
कुछ की करनी है बुरी,दूषित हुआ समाज।।
दूषित हुआ समाज,पाप बढ़ता ही जाता।
अंधकार का राज,उजाला नज़र न आता।।
कर दो तुम कल्याण,उमापति मत भरमाओ।
मारो तीखे बाण,पापवध करने आओ।।
(२)
कोरोना तो बन गया,बड़ा एक आतंक।
सभी लोग भयभीत हैं,हो राजा या रंक।।
हो राजा या रंक,लोग मरते ही जाते।
कैसा तीखा डंक,सभी जन हैं घबराते।।
 भोले बाबा आप,दूर कर दो सब रोना।
बना हुआ यमराज,आज पापी कोरोना।।
(३)
नारी भय में है घिरी,लुटती उसकी लाज।
बचे नार का शील अब,ऐसा हो कुछ काज।।
ऐसा हो कुछ काज,वंदना शिव मैं करता।
प्रखर आपका ताप,सदा जो संकट हरता।।
रावण हुआ समाज,आज हर सीता हारी।
महादेव तुम आज,करो रक्षित हर नारी।।
(४)
त्रिपुरारी भगवान तुम,दे दो अब वरदान।
सदा तुम्हारी कर रहा,मैं तो जय-जयगान।।
मैं तो जय-जयगान,नाथ मैं शरण तिहारी।
तुम करते हो दूर,सदा हर विपदा भारी
हे ! देवों के देव,सदा तुम मंगलकारी।
करो अशुभ सब दूर,सुनो अब हे! त्रिपुरारी।।
(५)
वरदायक तुम देव हो, होअविनाशी तत्व।
तुम्हीं रूप शिवलिंग का,तुम में है अमरत्व।।
तुम में है अमरत्व,जगत के तुम संरक्षक।
करो असुर संहार,बनो दुष्टों के भक्षक।।
दया करो जो आप,रहे हरदम सुखदायक।
हे ! मरघट के देव,सदा तुम हो वरदायक।।
                 
 













 प्रो(डॉ)शरद नारायण खरे
            प्राचार्य

( स्वैच्छिक दुनिया ) कानपुर :-
 पनकी थाना क्षेत्र में दबंगो के हौसलें बुलंद, दबंगो में पुलिस का नही है खौफ दबंगो ने घर पर जाकर किया पथराव और गालीगलौज बीते दो दिनों पीड़ित ने रतनपुर चौकी में दी थी लिखित शिकायत लिखित शिकायत के बाद भी पनकी पुलिस ने नही की कोई कार्यवाही बड़ा सवाल लिखित शिकायत के बाद भी चौकी इंचार्ज ने आखिर क्यों नही की कोई कार्यवाही पथराव से घर की महिलाओं में दहशत पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना, सूचना के बाद भी मौके पर नही पहुँची डायल 112 व स्थानीय पुलिस पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर फेस 3 का

यदि     आप स्वैच्छिक दुनिया में अपना लेख प्रकाशित करवाना चाहते है तो कृपया आवश्यक रूप से निम्नवत सहयोग करे :

a.    सर्वप्रथम हमारे यूट्यूब चैनल Swaikshik Duniya को subscribe करके आप Screen Short  भेज दीजिये तथा

b.      फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Swaichhik-Duniya-322030988201974/?eid=ARALAGdf4Ly0x7K9jNSnbE9V9pG3YinAAPKXicP1m_Xg0e0a9AhFlZqcD-K0UYrLI0vPJT7tBuLXF3wE को फॉलो करे ताकि आपका प्रकाशित आलेख दिखाई दे सके

c.       आपसे यह भी निवेदन है कि भविष्य में आप वार्षिक सदस्यता ग्रहण करके हमें आर्थिक सम्बल प्रदान करे।

d.      कृपया अपना पूर्ण विवरण नाम पता फ़ोन नंबर सहित भेजे

e.      यदि आप हमारे सदस्य है तो कृपया सदस्यता संख्या अवश्य लिखे ताकि हम आपका लेख प्राथमिकता से प्रकाशित कर सके क्योकि समाचार पत्र में हम सदस्यों की रचनाये ही प्रकाशित करते है

2         आप अपना कोई भी लेख/ समाचार/ काव्य आदि पूरे विवरण (पूरा पता, संपर्क सूत्र) और एक पास पोर्ट साइज फोटो के साथ हमारी मेल आईडी swaikshikduniya@gmail.com पर भेजे और ध्यान दे कि लेख 500 शब्दों  से ज्यादा नहीं होना चाहिए अन्यथा मान्य नहीं होगा

3         साथ ही अपने जिले से आजीविका के रूप मे स्वैच्छिक दुनिया समाचार प्रतिनिधिब्यूरो चीफरिपोर्टर के तौर पर कार्य करने हेतु भी हमें 8299881379 पर संपर्क करें।

4         अपने वार्षिक सदस्यों को हम साधारण डाक से समाचार पत्र एक प्रति वर्ष भर भेजते रहेंगे,  परंतु डाक विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से आप तक हार्डकॉपी हुचने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। अतः जिस अंक में आपकी रचना प्रकाशित हुई है उसको कोरियर या रजिस्ट्री से प्राप्त करने के लिये आप रू 100/- का भुगतान करें I